Who got Nobel Prize of 2020 in Chemistry

0 0
Read Time:4 Minute, 36 Second

रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार सन 2020
किसे :- वर्ष 2020 रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ़्रांस की वैज्ञानिक इमैनुअल शार्पेंतिये तथा अमेरिका की वैज्ञानिक जेनिफर डॉउडना को दिया गया है |
पुरस्कार राशि के रूप में साझे में 10 मिलियन swedish kronor ( लगभग सवा आठ करोड़ रुपये ) प्रदान किये गए हैं |
किस चीज की खोज की :- जीनी कैंची की खोज की जिसे CRISPR/Cas9 भी कहते हैं |
जीनी कैंची क्या है ? जन्तुओ पौधों अथवा सूक्ष्म जीवों के शरीर में कोशिकाओं के केन्द्रक में DNA होता है | DNA में क्षारों(bases) के विशेष क्रम का कोड(code) होता है जो उन जीवों के लक्षण ,क्रियाशीलता अथवा शरीर की संरचना आदि को नियंत्रित करता है |डीएनए के इसी कोड के क्रम में परिवर्तन करने के लिए कुछ कोड को कट(cut) करके हटाने या परिवर्तित करने के लिए जीनी कैंची(genetic scissor) का प्रयोग किया जाता है |इसे जीनोम एडिटिंग (genome editing)भी कहते हैं |
इस खोज के क्या परिणाम होंगे :- इस खोज के बाद आसानी से जंतुओं पौधों ,सूक्ष्म जीवों के डीएनए को बदला जा सकता है |जिससे पौधों की ऐसी प्रजातियां मिल सकती हैं जो स्वयं को कीटों से , मोल्ड से तथा सूखे से बचाने में सक्षम होंगी | इस तकनीक से कैंसर के उपचार में भी मदद मिलेगी |

इमैनुअल शार्पेंतिये (Emmanuelle Charpentier):-महिला वैज्ञानिक इमानुअल शार्पेंतिये सन 1968 में जुविसी-सुर-ऑर्ग , फ्रांस में जन्मी तथा इन्होने पेरिस के पाशचर इंस्टिट्यूट से सन 1995 में पीएचडी किया |शार्पेंतिये जर्मनी के बर्लिन शहर में स्थित मैक्स प्लांक यूनिट ऑफ़ पैथोजन्स में निदेशक हैं |

जेनिफर डॉउडना (Jennifer A. Doudna ):-महिला वैज्ञानिक जेनिफर डॉउडना सन 1964 में जन्मी तथा सन 1989 में इन्होने USA के बोस्टन के हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से पीएचडी किया |जेनिफर डॉउडना बर्कले के कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर तथा हार्वर्ड ह्यूग्स मेडिकल इंस्टिट्यूट में इन्वेस्टिगेटर हैं |

रिसर्च :-इमानुअल शार्पेंतिये ने एक खतरनाक बैक्टीरिया Streptococus Pyogenesपर अध्ययन किया |इन्होने trac rRNA की खोज की जो बैक्टीरिया के प्रतिरोधक तंत्र का हिस्सा होता है |शार्पेंतिये ने इस खोज को 2011 में प्रकाशित किया तथा उसी वर्ष जेनिफर डॉउडना के साथ मिलकर रिसर्च प्रारम्भ किया | जेनिफर एक बायोकेमिस्ट हैं तथा उन्हें RNA का वृहद् ज्ञान है |दोनों ने मिलकर Test tube में बैक्टीरिया के लिए जीनी कैंची (genetic scissor) बनाने में सफलता हासिल की | जीनी कैंची आसानी से DNA को वायरस से अलग पहचानने में सक्षम होते हैं | तथा उसे नियंत्रित करके DNA को मनचाही जगह से कट कर सकते हैं |

Facts
अब तक कितनी बार केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार दिया गया –112 बार (1901-2020)
अब तक कितने लोगों को केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार मिल चुका है – 185
अब तक कितनी महिला वैज्ञानिकों को केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार मिला है – 5
किस महिला को फिजिक्स तथा केमिस्ट्री दोनों में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ – मेरी क्यूरी
किस वैज्ञानिक को दो बार केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ –फ्रेडरिक सेंगर (1958 तथा 1980)

Further information : www.kva.se and www.nobelprize.org

Happy
Happy
33 %
Sad
Sad
33 %
Excited
Excited
33 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %