INTERHALOGEN COMPUNDS-अंतराहैलोजन यौगिक

7 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

जब दो भिन्न भिन्न हैलोजन भिलकर सहसंयोजी यौगिक बनाते हैं तो उसे
अंतराहैलोजन यौगिक कहते हैं |

कारण : हैलोजनों की ऋण विद्युतता में अंतर
सामान्य सूत्र : ABn

नामकरण :- सूत्र में जो हैलोजन बाद में लिखते हैं( B) उसके नाम में आइड लगाते हैं तथा पहले वाले( A) का सामान्य नाम इस्तेमाल करते हैं |एक से अधिक होने पर मोनो, डाई ,ट्राई ,पेंटा आदि प्रयोग करते हैं| Example- ClF का नाम क्लोरीन फ्लोराइड , ClF3 का नाम क्लोरीन ट्राई फ्लोराइड

अंतराहैलोजन यौगिकों के प्रकार :-
1- AB प्रकार के अंतराहैलोजन यौगिक
2- AB3 प्रकार के अंतराहैलोजन यौगिक
3- AB5 प्रकार के अंतराहैलोजन यौगिक
4- AB7 प्रकार के अंतराहैलोजन यौगिक

AB प्रकार के अंतराहैलोजन यौगिक

उदाहरण : ClF ,BrF, ICl etc
बनाने की अभिक्रिया : Cl2 + F2 ———> 2ClF (at 200oC)
ऑक्सीकरण अवस्था : +1
संकरण : sp3
संरचना या आकार : रेखीय

AB3 प्रकार के अंतराहैलोजन यौगिक

उदाहरण : ClF3
बनाने की अभिक्रिया : Cl2 + 3F2 ———> 2ClF3 (at 200oC)
ऑक्सीकरण अवस्था : +3
संकरण : sp3d
संरचना या आकार : T shape

AB5 प्रकार के अंतराहैलोजन यौगिक

उदाहरण : BrF5
बनाने की अभिक्रिया : Br2 + 5F2 ——-> 2BrF5 (at 50oC)
ऑक्सीकरण अवस्था : +5
संकरण : sp3d2
संरचना या आकार : वर्गाकार पिरामिडी

AB7 प्रकार के अंतराहैलोजन यौगिक

उदाहरण : IF7
बनाने की अभिक्रिया : 7IF5 —————->5IF7 + I2 ( long heating with Pt )
ऑक्सीकरण अवस्था : +7
संकरण : sp3d3
संरचना या आकार : पंचभुजी द्विपिरामिडी

interhalogen image
structure of interhalogen compounds

अंतराहैलोजन यौगिकों की संरचना , संकरण आदि को समझने के लिए ये वीडियो देखें

YouTube player

Happy
Happy
85 %
Sad
Sad
15 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %