Do You Find Equivalent Weight And n factor Difficult, See how to Know In Hindi

0 0
Read Time:7 Minute, 9 Second

तुल्यांकी भार (Equivalent weight)

तुल्यांकी भार : किसी भी रासायनिक यौगिक अथवा आयन का अणुभार तो आप निकाल ही सकते है , बस उसके अणुभार को उसके कुल धनावेश अथवा कुल ऋणावेश से भाग दे दीजिये ,और तुल्यांकी भार प्राप्त हो गया ।


तुल्यांकी भार = अणु भार /n फैक्टर

उदाहरण :- सोडियम कार्बोनेट ( Na2CO3) का तुल्यांकी भार क्या है ?
हल :- सोडियम कार्बोनेट ( Na2CO3) में दो सोडियम Na+ आयन उपस्थित होते हैं, और प्रत्येक पर 1 प्लस चार्ज है, अतः कुल धनावेश 2 है , इसलिए सोडियम कार्बोनेट के अणुभार को 2 से भाग देने पर सोडियम कार्बोनेट का तुल्यांकी भार प्राप्त हो जाता है ।
तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार = १०६ / २
तुल्यांकी भार =53 (Answer)

n फैक्टर क्या है ?

  • किसी अम्ल (acid) के प्रतिस्थापनीय H+ आयनों की संख्या
  • किसी क्षार (base) के प्रतिस्थापनीय OHआयनों की संख्या
  • किसी आयन (ion) पर उपस्थित कुल आवेश
  • किसी लवण (salt) का सम्पूर्ण धनावेश
  • किसी लवण (salt) का सम्पूर्ण ऋणावेश
  • किसी पदार्थ (Substance) का अभिक्रिया के दौरान परिवर्तित ऑक्सीकरण संख्या
Substancen factor
Zn++2
CO3– –2
HCl1
HNO31
H2SO42
CH3COOH (एसिटिक अम्ल)1
NaOH1
Mg(OH)22
NH4OH1
H+1
OH1
H2C2O4.2H2O (ऑक्सेलिक अम्ल)2
KMnO4 (पोटैशियम परमैंगनेट) 5
FeSO42
FeSO4(NH4)2SO4.6H20 (मोहर लवण)1
NH31
H2O22
Ca(OH)22
Al(OH)33
H3PO4 ( Phosphoric acid) 3
n-Factor or valency factor

Questions

Question-१ सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO4) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =९८/2
तुल्यांकी भार =४९
Question-2 पोटैशियम परमैंगनेट (KMnO4) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =158/5
तुल्यांकी भार =31.5
Question-3 ऑक्सेलिक अम्ल [ (COOH)2.2H2O ] का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =126/2
तुल्यांकी भार =63
Question-4 फास्फोरिक अम्ल (H3PO4) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =९८/2
तुल्यांकी भार =४९
Question-5 सोडियम फॉस्फेट (Na3PO4) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =164/3
तुल्यांकी भार =54.6
Question-6 सोडियम हाइड्रोक्साइड (NaOH) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =40/1
तुल्यांकी भार =४९
Question-7 कार्बोनेट आयन ( CO3) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =60/2
तुल्यांकी भार =30
Question-8 जिंक आयन (Zn++) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =65/2
तुल्यांकी भार =32.5
Question-9 अमोनिया( NH3 ) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =17/1
तुल्यांकी भार =17

Question-10 हाइड्रोजन परॉक्साइड (H2O2) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =34/2
तुल्यांकी भार =17

Question-11 FeSO4(NH4)2SO4.6H20 (मोहर लवण) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =392/1
तुल्यांकी भार =392


रासायनिक अभिक्रियाओं के दौरान जब दो अभिकारक क्रिया करते हैं तो सदैव एक पदार्थ के तुल्यांकों की संख्या दूसरे पदार्थ के तुल्यांकों की संख्या के बराबर होती है | यही तुल्यांकों का नियम है | रासायनिक अभिक्रिया के समय ऐसा नहीं होता कि पदार्थ के सामान मोल अभिक्रिया करें लेकिन ऐसा सदैव होता है कि अभिक्रिया के समय पदार्थ के समान तुल्यांक क्रिया करते हैं | तुल्यांक का मतलब यह होता है कि कितने बार ग्राम तुल्यांकी भार प्रयुक्त हुआ | जैसे मोल से तात्पर्य होता है कि कितने बार ग्राम अणुभार प्रयुक्त हुआ | उदाहरण के लिए H2SO4  का ग्राम अणुभार 98 ग्राम है तो 98 ग्राम मतलब एक मोल H2SO4 क्योंकि 98 ग्राम में एक बार अणु भार शामिल है |
तुल्यांकों की संख्या से तात्पर्य है कि कितने बार तुल्यांकी भार उपस्थित है | जैसे कि अमोनिया NH3 का ग्राम तुल्यांकी भार 17 ग्राम है तो 51 ग्राम अमोनिया में 3 बार ग्राम तुल्यांकी भार शामिल है तो अमोनिया के 51 ग्राम में इसके 3 ग्राम तुल्यांक उपस्थित हैं ।

मोलों की संख्या = पदार्थ का भार (ग्राम में )/ग्राम अणुभार


उदाहरण
Question :- 8० ग्राम मेथेन (CH4) में उसके कितने मोल होते हैं ?
Answer :-
मोलों की संख्या = पदार्थ का भार (ग्राम में )/ग्राम अणुभार
मोलों की संख्या =80/16
मोलों की संख्या = 5

ग्राम तुल्यांकों की संख्या = पदार्थ का भार (ग्राम में)/ ग्राम तुल्यांकी भार

उदाहरण
Question :- 212 ग्राम सोडियम कार्बोनेट ( Na2CO3) में उसके कितने ग्राम तुल्यांक होते हैं ?
Answer :-
ग्राम तुल्यांक की संख्या = पदार्थ का भार (ग्राम में )/ग्राम तुल्यांकीभार
ग्राम तुल्यांक की संख्या =212/53
ग्राम तुल्यांक की संख्या =4


Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %