MODEL PAPER 2022 CLASS 12 UP BOARD CHEMISTRY IN HINDI

1 0
Read Time:8 Minute, 57 Second

Model paper 2022 class 12 up board chemistry in hindi is given here. This is very useful to practice before board exam 2022. यू०पी० बोर्ड रसायन विज्ञान की 2022 की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्नों को इस मॉडल पेपर में रखा गया है | इसमें महत्वपूर्ण प्रश्न सम्मिलित है जो परीक्षा की दृष्टि से important हैं | इन सारे प्रश्नो को हल करके अपनी तैयारी को मजबूत करें तथा आत्मविश्वास बढ़ाएं |

                     मॉडल पेपर -रसायन विज्ञान

     Time : 3Hrs15min                 ( केवल प्रश्न पत्र ) अधिकतम अंक : 70

             Class XIIUPB– 2022, प्रैक्टिस सेट-I

निर्देश : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को  पढ़ने के लिए निर्धारित हैं |

नोट : सभी प्रश्न अनिवार्य हैं | प्रत्येक पश्न के लिए निर्धारित अंक उसके सम्मुख दिए गए हैं |

प्रश्न-1 इस प्रश्न के प्रत्येक खंड में चार विकल्प दिए गये हैं | सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए – 1 x 6 = 6 अंक

(क) आयनिक क्रिस्टल में फ्रेंकल दोष के आने से उसका घनत्व –

( i ) बढ़ता है 

( ii) घटता है

( iii ) पहले बढ़ता फिर घटता है |

( iv ) अपरिवर्तित रहता है |

(ख) सुक्रोज है एक –

( i ) मोनोसैकेराइड

( ii ) डाइसैकेराइड

( iii )ट्राइसैकेराइड

( iv ) पालीसैकेराइड

(ग) नीचे दिए गए जलीय विलयनों में किसका क्वथनांक सबसे अधिक होगा ?

( i ) 1% यूरिया 

( ii ) 1% KCl

( iii) 1% MgCl2

( iv ) 1% ग्लूकोस

(घ) 25◦C पर Li+/Li, K+/K , Zn++/Zn तथा Ag+/Ag के मानक अपचयन विभव क्रमशः  -3.05, -2.93, -0.76 तथा +0.80 वोल्ट हैं | सबसे प्रबल अपचायक है –

( i ) Li+      

( ii ) K+      

( iii ) Zn++   

( iv ) Ag+

(ड) [Cr(en)2F2]Br  में Cr की समन्वय संख्या है –

( i ) 2

( ii ) 4

( iii ) 6

( iv ) 5

(च) फेहलिंग विलयन के साथ लाल अवक्षेप निम्न में से किसका  विलयन  नहीं देगा ?

(i) एसिटिक अम्ल 

(ii) फॉर्मिक अम्ल

(iii) फॉर्मैल्डिहाइड

(iv) एसीटैल्डिहाइड

प्रश्न 2  2 x 4 = 8 अंक

(क) एक विलयन में 80 ग्राम कास्टिक सोडा ( NaOH ) को आधे लीटर जल में घोला गया है | इसकी मोलरता एवं नॉर्मलता की गणना कीजिये |

(ख) एक घनीय ठोस दो तत्वों P तथा Q से बना है | घन के कोनों पर Q परमाणु तथा घन के सभी फलक केंद्रों पर P परमाणु स्थित है | इस यौगिक का सूत्र क्या है ? P एवं Q की उपसहसंयोजन संख्या क्या है ?

(ग) कोलराउश नियम तथा इसके अनुप्रयोग क्या हैं ?

(घ) शून्य कोटि की अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं ?

प्रश्न -3  2 x 4 = 8 अंक

(क) फ्रैंकलैंड अभिक्रिया क्या होती है ?  रासायनिक समीकरण लिखिए ?

(ख) कोलाइडी विलयन, वास्तविक विलयन से किस प्रकार भिन्न होता है ?

(ग) AgNO3 के घोल में तांबे की छड़ रखने पर विलयन नीला हो जाता है | क्यों ?

(घ) F  केंद्र क्या है ? एक ऐसे आयनिक ठोस का उदाहरण दीजिये जिसमें शॉटकी तथा फ्रेंकल दोष दोनों पाए जाते हैं ?

प्रश्न -4  3 x 4 = 12 अंक

(क) HF   द्रव है, जबकि HCl  गैस | कारण बताइये  |  

(ख) आयोडोफोर्म परीक्षण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए |

(ग)  एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया को 20 % पूर्ण होने में 40 मिनट लगते हैं | अभिक्रिया को 75 % पूर्ण होने में कितना समय लगेगा ?   

(घ) हार्डी शूल्जे नियम क्या है ? उदाहरण देकर समझाइये |

प्रश्न-5 4 x 4 = 16 अंक

(क) कैसे प्राप्त करेंगे ? (केवल रासायनिक समीकरण दीजिये )

( i ) प्रोपेनामाइड से एथेनामीन

( ii ) एथिल एमीन से मेथेन

( iii ) ऐनिलीन से एसिटैनिलाइड

( iv ) बेंजीन डाईएज़ोनियम  क्लोराइड से क्लोरोबेंज़ीन

(ख) ओस्टवाल्ड विधि द्वारा नाइट्रिक (HNO3) अम्ल के निर्माण का सचित्र वर्णन कीजिये | क्या होता है जब ठंडे और तनु नाइट्रिक अम्ल से कॉपर की क्रिया होती है ? रासायनिक समीकरण लिखिए |

(ग)  संक्रमण तत्व क्या होते हैं ? इनकी परिवर्ती ऑक्सीकरण अवस्था तथा जटिल यौगिक बनाने की प्रकृति को  कारण सहित समझाइये| Ni++ का चुम्बकीय आघूर्ण क्या होगा ?

(घ) अणुसंख्य  गुण क्या होते हैं ? एक कार्बनिक यौगिक के 1 .24 ग्राम (m =155) को 100 ग्राम बेन्जीन में घोला गया जिससे विलयन के हिमांक में 0.60C की कमी पायी गयी | बेन्जीन का मोलल अवनमन स्थिरांक ज्ञात करो |

प्रश्न 6  5 x 2 = 10 अंक

(क) विशिष्ट गंध वाला कार्बनिक यौगिक A सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ क्रिया करके दो यौगिक B तथा C बनाता है | यौगिक B का अणु सूत्र C7H8O है | इसका ऑक्सीकरण करने पर पुनः यौगिक A बनता है | यौगिक C को सोडा लाइम के साथ गर्म करने पर बेंज़ीन प्राप्त होती है | A, B तथा C कार्बनिक यौगिकों की संरचनाएं लिखिए | सम्बंधित अभिक्रियाओं के समीकरण भी लिखिए |

(ख) निम्न यौगिकों का IUPAC नाम लिखिए |

 (i) [Cr(NH3)3Cl3]         (ii) [Co(en)2Cl2]Cl    तथा

यह बताइये की क्यों  [Fe(CN)6]4- आयन प्रतिचुम्बकीय है जबकि [Fe(CN)6]3- आयन अनुचुम्बकीय |

अथवा

प्रश्न

(क)  प्रयोगशाला में  एसीटैल्डिहाइड (CH3CHO ) बनाने की विधि  का सचित्र वर्णन कीजिये | एसीटैल्डिहाइड की तनु कास्टिक सोडा तथा टोलन अभिकर्मक से अभिक्रिया का समीकरण भी लिखिए |

(ख) लिगेन्ड क्या है ?  उदाहरण दीजिये | तथा  VBT के आधार पर Fe[F6]3- संकुल आयन की संरचना एवं चुम्बकीय प्रकृति को बताइये |

प्रश्न -7  5 x 2 = 10 अंक

(क)  निम्न पर टिप्पणी लिखिए –

( i ) राइमर टीमन अभिक्रिया

( ii ) विक्टर मेयर परीक्षण

( iii ) प्रयोगशाला में डाई एथिल ईथर बनाने की विधि

(ख) ग्लूकोस का संरचना सूत्र लिखिए तथा इसकी तीन रासायनिक अभिक्रियाएं बताइये जिससे ये सिद्ध होता है कि ये एक पॉली हाइड्रोक्सी एल्डिहाइड है |

अथवा

प्रश्न –7

 (क) स्टार्च से एथिल एल्कोहल का औद्योगिक विधि से निर्माण  किस प्रकार किया  जाता है ? सम्बंधित रासायनिक समीकरण दीजिये | एथिल अल्कोहल की नाइट्रस अम्ल से तथा विरंजक चूर्ण से अभिक्रिया होने पर क्या होता है ?

(ख) न्यूक्लिक अम्ल क्या होते हैं ? इनके दो महत्वपूर्ण कार्य लिखिए | DNA तथा RNA में अंतर लिखिए |

Happy
Happy
65 %
Sad
Sad
15 %
Excited
Excited
4 %
Sleepy
Sleepy
4 %
Angry
Angry
8 %
Surprise
Surprise
4 %