IMPORTANT QUESTIONS FOR CLASS 12 CHEMISTRY EXAM-2023 UP BOARD

13 0
Read Time:19 Minute, 28 Second

Important Questions for Class 12 chemistry for exam 2023 are given here .These are the most asked questions and most probable to come in exams , so prepare them nicely. कक्षा १२ के रसायन विज्ञान विषय के महत्वपूर्ण प्रश्न जो प्रायः परीक्षाओं में पूछे गये हैं तथा आने वाली परीक्षा के लिए संभावित हैं नीचे दिए गये हैं | इन्हे अच्छी तरह तैयार कर ले |

Chapter 1- ठोस अवस्था

Question-1 शॉटकी दोष क्या होता है ?
Question-2 किस प्रकार के दोष से क्रिस्टल का घनत्व अपरिवर्तित रहता है ?
Question-3 scc , bcc तथा fcc यूनिट सेल में उपस्थित परमाणुओं संख्या क्या होती है ?
Question-4 X तथा Y परमाणुओं द्वारा निर्मित एक यौगिक घनीय संरचना में क्रिस्टलित होता है | परमाणु X घन के कोनो पर उपस्थित है जबकि परमाणु Y फलक के सभी केंद्रों पर उपस्थित है | यौगिक का सूत्र बताइये |
Question-5 F – केन्द्र क्या होता है ?
Question-6 hcp तथा ccp में समन्वय संख्या कितनी होती है ?
Question-7 सिल्वर fcc जालक में क्रिस्टलित होता है, यदि सेल के किनारे की लम्बाई 4.07×10 सेमी तथा घनत्व 10.5 ग्राम/सेमी हो तो सिल्वर Ag के परमाणु भार की गणना कीजिये
Question-8 चतुष्फलकीय रिक्ति से क्या अभिप्राय है ? रिक्ति की त्रिज्या r तथा घटक कण की त्रिज्या R में क्या सम्बन्ध है ?

Chapter 2-विलयन


Question-1 राउल्ट का वाष्प का दाब अवनमन नियम क्या है ? इसकी सीमाएं भी लिखिए |
Question-2 परासरण क्या है ? परासरण दाब के लिए सूत्र लिखिए | 298K ताप पर डेसी मोलर यूरिया विलयन का परासरण दाब ज्ञात कीजिये | R=0.082 ली0 वायु0/डिग्री -मोल
Question-3 हेनरी का नियम क्या है ?
Question-4 वांट हॉफ गुणांक क्या है ?
Question-5 मोलल अवनमन स्थिरांक क्या होता है ? 2.25 ग्राम ग्लूकोज (अणुभार=180) को 25 ग्राम जल में घोलने पर हिमांक में 0.93 0C की कमी होती हैं | जल के मोलल अवनमन स्थिरांक की गणना कीजिये | Question-6 1 ली 93% H2SO4विलयन (भार / आयतन) की मोललता ज्ञात करें विलयन का घनत्व 1.84 ग्राम/मिली है |
Question-7 निम्नलिखित विलयनों में किसका परासरण दाब सर्वाधिक है – (i) 1M KCl (ii)1M (NH4)3PO4 (iii)1M BaCl2 (iv)1M C6H12O6

Chapter 3- विद्युत् रसायन

Question-1 CuSO4 के विलयन में लोहे की कील डालने पर क्या होगा ?
Question-2 कोलराउश का नियम क्या है ?
Question-3 इलेक्ट्रोड विभव क्या होता है ? इसका मान किन कारको पर निर्भर करता है ?
Question-4 विद्युत् रासायनिक श्रेणी क्या है ? इसकी प्रमुख विशेषताएं तथा दो उपयोग लिखिए |
Question-5 नीचे दिए गये सेल के emf की गणना कीजिये | Zn | Zn++ (1M) || Cu++ (1M) | Cu दिया है-E0Cu++/Cu=+0.34V,E0Ag+/Ag=+0.80V
Question-6 फैराडे के विद्युत अपघटन के नियमो को लिखिए |
Question-7 298 K पर 0.20M KCl विलयन की चालकता 0.025 S/cm है | इसकी मोलर चालकता की गणना कीजिये |
Question-8 निम्नलिखित सेल अभिक्रिया के लिए मानक गिब्स ऊर्जा परिवर्तन की गणना कीजिये- Zn | Zn++ (1M) || Cu++ (1M) | Cu दिया है- E0Zn++/Zn=-0.76V, E0Cu++/Cu=+0.34V , F=96500C/mol

Chapter 4- रासायनिक बलगतिकी

Question-1 एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए अर्द्ध आयु 69.3 सेकण्ड है | इस अभिक्रिया के लिए वेग स्थिरांक की गणना कीजिए |
Question-2 सक्रियण ऊर्जा से आप क्या समझते है ? आरहीनियस समीकरण को समझाइये |
Question-3 प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए समाकलित वेग स्थिरांक K का व्यंजक निकालिये |
Question-4 निम्र पर टिप्पणी लिखिए – (i)अर्द्ध आयु (ii)आभासी एकाणुक अभिक्रिया (iii)शून्य कोटि की अभिक्रिया (iv)ताप गुणांक
Question-5 निम्न अभिक्रिया का वेग (दर) क्या है-

अभिक्रिया:- NO2 + CO2 = CO2 + NO
क्रियाविधि-
(i) NO2 + NO2 = NO + NO3 (slow)
(ii) NO3 + CO = CO2 + NO2 (fast)

Question-6 एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया 10 मिनट में 20% पूरी हो जाती है | अभिक्रिया के 75% पूरा होने में समय कितना लगेगा ?
Question-7 अभिक्रिया की कोटि तथा आणविकता में अंतर स्पष्ट कीजिये |
Question-8 प्रथम कोटि की अभिक्रिया के वेग स्थिरांक K का मात्रक लिखिए |

Chapter 5- पृष्ठ रसायन

Question-1 हार्डी शुल्जे नियम क्या है ? एक उदाहरण देकर समझाइये |
Question-2 टिंडल प्रभाव क्या है ?
Question-3 द्रव स्नेही एवं द्रव विरोधी कोलाइडो में क्या अन्तर है ? प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिये |
Question-4 निम्र पर टिप्पणी लिखिए-
(i) ब्राऊनी गति (ii) वैद्युत कण संचलन (iii) विद्युत् अपोहन
Question-5 स्वर्ण संख्या क्या है ? उदाहरण सहित समझाइये |
Question-6 सॉल, पायस तथा जेल में क्या अन्तर है ? एक-एक उदाहरण दीजिये |
Question-7 भौतिक तथा रासायनिक अधिशोषण में तीन अन्तर लिखो |
Question-8 नदी तथा समुद्र के मिलान बिंदु पर डेल्टा बनने का कारण समझाइये |

Chapter 7- p-ब्लॉक तत्व

Question-1 अक्रिय गैसों का आयनन विभव अधिक क्यों होता है ? समझाइये |
Question-2 नाइट्रिक अम्ल HNO3 के औद्योगिक निर्माण की विधि का सचित्र वर्णन कीजिये |
Question-3 डीकन विधि द्वारा क्लोरीन Cl2 के निर्माण का सचित्र वर्णन कीजिये |
Question-4 अमोनिया गैस बनाने की हैबर विधि का वर्णन कीजिये |
Question-5 ओज़ोन के निर्माण की किसी औद्योगिक विधि का वर्णन कीजिये |
Question-6 HCl बनाने की प्रयोगशाला विधि लिखिए |
Question-7 SO2 गैस बनाने की प्रयोगशाला विधि लिखिए |
Question-8 क्या होता है जब –
(i) SO2 गैस K2Cr2O7 के विलयन में प्रवाहित की जाती है |
(ii) फॉस्फोरस को सांद्र HNO3 के साथ गर्म किया जाता है |
(iii) Cl2 गर्म चूने के पानी से क्रिया करता है |
(iv) NH3 गैस नेस्लर अभिकर्मक से क्रिया करता है |
(v) Cl2 की अभिक्रिया गर्म एवं सांद्र NaOH से होती है |
Question-9 कैसे प्राप्त करेंगे –
(i) सल्फर से सल्फ्यूरिक अम्ल
(ii) विरंजक चूर्ण से क्लोरीन गैस
(iii) अमोनियम डाइक्रोमेट से नाइट्रोजन
(iv) सफ़ेद फॉस्फोरस से फॉस्फीन
Question-10 इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आधार पर N,P तथा As की आवर्त सारणी में स्थिति की विवेचना कीजिये |

Chapter 8- d तथा f ब्लॉक तत्व

Question-1 लैंथेनाइड संकुचन को समझाइये |
Question-2 संक्रमण तत्वों की प्रमुख विशेषताएं लिखिए |
Question-3 Zn++ लवण सफ़ेद होते हैं , जबकि Cu++ के लवण नीले | क्यों ?
Question-4 प्रभावी परमाणु क्रमांक ( Effective Atomic Number -EAN ) क्या है ?
Question-5 Fe++ में अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की संख्या ज्ञात कीजिये
Question-6 Cu+ आयन रंगहीन होता है जबकि Cu++ आयन रंगीन | कारण बताइये |
Question-7 d-ब्लॉक तत्वों के निम्न गुणों की व्याख्या कीजिये-
(i) परिवर्ती संयोजकता
(ii) अनुचुम्बकीय लक्षण
(iii) रंगीन आयन बनाने की प्रवृत्ति
Question-8 संक्रमण तत्व अनेक संकुल यौगिक बनाते हैं तथा उत्प्रेरक गुण प्रदर्शित करते हैं |क्यों ?

Chapter 9 – उपसहसंयोजक यौगिक

Question-1 निम्न यौगिकों का नाम लिखिए | (i) [Cr(NH3)3Cl3] (ii) [Co(en)2Cl2]Cl
Question-2 समन्वय संख्या क्या है ? K4[Fe(CN)6] में Fe की समन्वय संख्या ज्ञात कीजिये |
Question-3 VBT के आधार पर Fe[F6]3- संकुल आयन की संरचना एवं चुम्बकीय प्रकृति को बताइये
Question-4 उभय दंतुक लिगेंड को उदाहरण सहित समझाइये |
Question-5 निम्न यौगिकों के सूत्र लिखिए
(i) डाईक्लोरो टेट्राएक्वा क्रोमियम(III) नाइट्रेट
(ii) पोटैसियम हेक्सा सायनो आयरन(III)
Question-6 लिगेंड क्या है ? उदाहरण दीजिये |
Question-7 [Fe(CN)6]4- आयन प्रतिचुम्बकीय है जबकि [Fe(CN)6]3- आयन अनुचुम्बकीय है | क्यों ?
Question-8 [Ni(CO)4] चतुष्फलकीय है जबकि [Ni(CN)4]2- वर्ग समतलीय होता है | क्यों ?
Question-9 गुणात्मक विश्लेषण में जटिल यौगिकों का क्या महत्त्व है ?

Chapter 10 हैलोएल्केन तथा हैलोएरीन

Question-1 निम्न पर टिप्पणी लिखिए |
(i) वुर्ट्ज़ फिटिंग अभिक्रिया
(ii) विहाइड़्रोहैलोजनीकरण
(iii) सैटज़ेफ़ नियम
(iv) DDT
Question-2 क्लोरोबेंजीन बनाने की प्रयोगशाला विधि ( सैंडमेयर अभिक्रिया ) लिखिए |
Question-3 एल्किल हैलाइड ध्रुवीय होते हुए भी जल में अमिश्रणीय है ?
Question-4 ग्रिगनार्ड अभिकर्मक क्या है ?
Question-5 SN1 तथा SN2 अभिक्रिया में चार अंतर लिखिए-
Question-6 कैसे प्राप्त करेंगे –
(i) प्रोपीन से प्रोपेन-1-ऑल
(i) ऐनिलीन से क्लोरोबेंजीन
(iii) क्लोरोबेंजीन से नाइट्रोफीनोल
(iv) ब्रोमो मेथेन से प्रोपेनोन
Question-7 हैलोफॉर्म अभिक्रिया क्या है ? क्या CH3CHO आयोडोफोर्म परीक्षण देता है ?समझाइये |
Question-8 फ्रैंकलैंड अभिक्रिया का समीकरण लिखिए |

Chapter-11 अल्कोहल फिनॉल तथा ईथर

Question-1 निम्न पर टिप्पणी लिखिए –
(i)एल्कोहल की जल में विलेयता
(i)एल्कोहल का निर्जलीकरण
(i)राइमर टीमन अभिक्रिया
(i)ऐल्कोहलो का क्वथनांक
Question-2 आणविक सूत्र C4H10O वाले सभी संभव ईथर तथा ऐल्कोहलो के सूत्र लिखिए |
Question-3 ल्यूकास परीक्षण अथवा विक्टर मेयर परीक्षण से प्राथमिक द्वितीयक तृतीयक एल्कोहल में कैसे विभेद करते है ?
Question-4 फिनोल की अम्लीय प्रकृति को समझाइये |
Question-5 लकड़ी के भंजक आसवन से मेथिल एल्कोहल किस प्रकार बनाया जाता है ?
Question-6 स्टार्च से एथिल एल्कोहल किस प्रकार बनाया जाता है ?
Question-7 प्रयोगशाला में डाई एथिल ईथर बनाने की विधि बताइए |
Question-8 कैसे प्राप्त करेंगे-
(i) डाईएथिल ईथर से एथेनॉल
(ii) मेथेनॉल से एथेनॉल
(iii) फिनॉल से पिक्रिक अम्ल
(iv) फिनॉल से सैलिसिलेलडीहाइड

Chapter 12

Question-1 निम्न पर टिप्पणी लिखिए –
(i) एल्डॉल संघनन
(ii) कैनिज़ारो अभिक्रिया
(iii) क्रॉस एल्डॉल संघनन
(iv) हेमीएसिटल
Question-2 शुद्ध एसीटोन बनाने की प्रयोगशाला विधि का वर्णन कीजिए ?
Question-3 फॉर्मिक अम्ल बनाने की प्रयोगशाला विधि का वर्णन कीजिए ?
Question-4 प्रयोगशाला में फॉर्मेल्डिहाइड अथवा एसीटैल्डिहाइड बनाने की विधि लिखिए |
Question-5 फोर्मलिन क्या है ? इसके उपयोग लिखिए |
Question-6 यूरोट्रोपिन क्या है इसे बनाने की रासायनिक समीकरण दीजिये |
Question-7 हेल वोलार्ड ज़ेलिंस्की अभिक्रिया क्या है ?
Question-8 कैसे प्राप्त करेंगे-
(i) बेंज़ल्डिहाइड से सिनमिक अम्ल
(ii) बेंज़ल्डिहाइड से बेंजॉइन
Question-9 विशिष्ट गंध वाला कार्बनिक यौगिक A सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ क्रिया करके दो यौगिक B तथा C बनाता है | यौगिक B का अणु सूत्र C7H8O है | इसका ऑक्सीकरण करने पर पुनः यौगिक A बनता है | यौगिक C को सोडा लाइम के साथ गर्म करने पर बेंज़ीन प्राप्त होती है | A, B तथा C कार्बनिक यौगिकों की संरचनाएं लिखिए | सम्बंधित अभिक्रियाओं के समीकरण भी लिखिए |

Chapter 13 एमीन

Question-1 कार्बिल एमीन अभिक्रिया क्या है ? समझाइये |
Question-2 डाई एजोकरण अभिक्रिया के बारे में लिखिए |
Question-3 एथिल एमीन जल में विलेय है जबकि ऐनिलीन नहीं | क्यों ?
Question-4 प्रयोगशाला में एथिल एमीन बनाने की विधि का वर्णन कीजिये |
Question-5 क्षारकीय प्रबलता के तथा pKb दोनों के क्रम में अलग लिखिए | C2H5-NH2 , C6H5 NHCH3 , (C2H5)2NH , C6H5NH2
Question-6 हिन्स्बर्ग अभिकर्मक का क्या उपयोग है ? एक अभिक्रिया से समझाइये |
Question-7 CH3 (C2H5)N-CH3 का IUPAC नाम लिखिए |
Question-8 हॉफमैन ब्रोमामाइड अभिक्रिया को उदाहरण सहित बताइये |

Chapter 14

Question-1 मॉलिश परीक्षण क्या है ?
Question-2 तथा में अन्तर लिखिए |
Question-3 विटामिन A, C तथा D के रासायनिक नाम एवं उनकी कमी से होने वाले रोग का नाम लिखिए |
Question-4 प्रोटीन की प्राथमिक, द्वितीयक तथा तृतीयक संरचना से क्या तात्पर्य है ?समझाइये |
Question-5 इन्युलिन से फ्रक्टोज कैसे प्राप्त करते हैं ?
Question-6 अपचायी शर्करा क्या होती है ? उदाहरण दीजिये |
Question-7 ग्लूकोस से ग्लूकोसाज़ोन कैसे बनाते है ? रासायनिक अभिक्रिया लिखिए |
Question-8 निम्न पर टिप्पणी लिखिए-
(i)पेप्टाइड बन्ध
(ii)न्यूक्लियोटाइड
(iii)ग्लूकोस की संरचना

Practice Questions SET-1

प्रश्न -1 एक विलयन में 8० ग्राम NaOH को ५० मिली जल घोला गया है । इसकी मोलरता की गणना कीजिये ।
प्रश्न -2 अभिक्रिया की कोटि तथा आणविकता में अंतर स्पष्ट कीजिये |
प्रश्न -3 निम्न पर टिप्पणी लिखिए |
(i) वुर्ट्ज़ फिटिंग अभिक्रिया
(ii) विहाइड़्रोहैलोजनीकरण
(iii) सैटज़ेफ़ नियम
(iv) DDT
प्रश्न -4 विटामिन A, C तथा D के रासायनिक नाम एवं उनकी कमी से होने वाले रोग का नाम लिखिए |
प्रश्न -5 नदी तथा समुद्र के मिलान बिंदु पर डेल्टा बनने का कारण समझाइये |
प्रश्न -6 वांट हॉफ गुणांक क्या है ?
प्रश्न -7 ठोस की द्रव में विलेयता को प्रभावित करने वाले दो लिखिए ।
प्रश्न -8 टिंडल प्रभाव क्या है ?
प्रश्न -9 निम्न पर टिप्पणी लिखिए ।
(i) अलडोल संघनन (ii) युग्मन अभिक्रिया
प्रश्न -10 कैसे प्राप्त करेंगे ?
(i) फिनॉल से आयल ऑफ़ विंटरग्रीन
(i) सैलिसिलिक अम्ल से एस्प्रिन
प्रश्न -11 द्रव विरोधी तथा द्रव स्नेही कोलाइडी विलयन में चार अंतर लिखिए ।
प्रश्न -12 कोलराउश का नियम क्या है ?
की संरचनाएं कैसी होती हैं ?
प्रश्न -13 डाई एथिल ईथर बनाने की प्रयोगशालाविधि का सचित्र वर्णन कीजिए । शुद्ध डाई एथिल ईथर कैसे प्राप्त करते हैं ?
प्रश्न -14 बेन्जेल्डिहाइड तथा एसीटैल्डिहाइड में विभेद का परीक्षण लिखिए ।
प्रश्न -15 राउल्ट का वाष्प दाब अवनमन का नियम लिखिए ।
प्रश्न -16 अंतरा हैलोजनों के तीन उदाहरण चित्र सहित दीजिये ।
प्रश्न -17 संक्रमण धातुएं रंगीन यौगिक बनती हैं तथा इनके यौगिक अनुचुम्बकीय होते हैं । कारण सहित समझाइये ।
प्रश्न -18 एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया को 50% पूर्ण होने में १० मिनट लगते है । इस अभिक्रिया का 80% भाग कितने समय में पूर्ण होगा ?
प्रश्न -19 सिल्वर fcc जालक में क्रिस्टलित होता है, यदि सेल के किनारे की लम्बाई 4.07×10 सेमी तथा घनत्व 10.5 ग्राम/सेमी हो तो सिल्वर Ag के परमाणु भार की गणना कीजिये ।
प्रश्न -20 निम्नलिखित विलयनों में किसका परासरण दाब सर्वाधिक है – (i) 1M KCl (ii)1M (NH43PO4 (iii)1M BaCl2 (iv)1M C6H12O6
प्रश्न -21 निम्न लिखित सेल के emf की गणना कीजिये ।
Cu | Cu++(1M) || Ag+(1M) | Ag
दिया है EoCu++/Cu=+0.34 volt तथा Eo Ag+/Ag = +0.80 volt

YouTube player
Happy
Happy
69 %
Sad
Sad
5 %
Excited
Excited
8 %
Sleepy
Sleepy
5 %
Angry
Angry
3 %
Surprise
Surprise
10 %